पूर्व विधायक श्याम नारायण पाण्डेय की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, विकास पुरुष के कार्यों को किया याद19 Feb 25

पूर्व विधायक श्याम नारायण पाण्डेय की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, विकास पुरुष के कार्यों को किया याद

19 फरवरी 2025 (UNA) :

पूर्व विधायक श्याम नारायण पाण्डेय की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, विकास पुरुष के योगदान को किया याद

विनोद यूएनए, कैमूर: कैमूर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भभुआ विधानसभा से चार बार विधायक रहे स्वर्गीय श्याम नारायण पाण्डेय की 35वीं पुण्यतिथि का आयोजन शहीद भवन, भभुआ में बड़े सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने की। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्गीय विधायक के पुत्र और प्रदेश प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि श्याम नारायण पाण्डेय ने 1952 में अपने पंचायत के मुखिया के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 1961 में शाहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। 1962 से 1985 तक, उन्होंने भभुआ विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कई विकास कार्यों का नेतृत्व किया।

उनके कार्यकाल में 1966 के अकाल के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों की मदद की और दुर्गावती जलाशय परियोजना की आधारशिला रखने में बाबू जगजीवन राम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, श्याम नारायण पाण्डेय ने अधौरा प्रखंड में बिजली पहुंचाने का कार्य किया और सभी समुदायों के उत्थान के लिए खुद को समर्पित किया।

उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय के अलावा कई प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे, जिनमें सदर प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मोहनियां राम प्रवेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र राम, राम एकबाल राम, कमलेश आजाद, दाऊ जी पटेल, विंध्याचल शर्मा, अशोक पांडे, आलोक रावत, राजीव रंजन पांडे, राजकेश्वर त्रिपाठी, और अन्य स्थानीय नेता शामिल थे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वर्गीय श्याम नारायण पाण्डेय के योगदान को याद किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।-UNA

Related news

मध्य प्रदेश: बच्चों की मौतों में खांसी की सिरप को कारण मानने से पहले पर्यावरणीय कारकों की Wochen तक जांच05 Oct 25

मध्य प्रदेश: बच्चों की मौतों में खांसी की सिरप को कारण मानने से पहले पर्यावरणीय कारकों की Wochen तक जांच

रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने कई सप्ताहों तक बच्चों की मौतों के कारणों की गहन जांच की, जिसमें प्रारंभ में पर्यावरणीय और अन्य स्वास्थ्य कारक पर ध्यान केंद्रित किया गया। आधिकारिक जांच में यह सामने आया कि अंततः एक संदूषित खांसी की सिरप (ColdRif) बच्चों की मौतों का संभावित मुख्य कारण थी। अधिकारियों ने कहा कि साक्ष्यों और परीक्षणों के आधार पर ही यह निष्कर्ष निकाला गया और यह प्रक्रिया सावधानीपूर्वक और व्यापक थी। इस घटनाक्रम ने स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता दोनों को सुरक्षित दवा उपयोग के महत्व की चेतावनी दी है