माउंटेन व्यू (UNA) : Google और Apple ने गंभीर जीरो-डे साइबर हमलों के सामने आने के बाद अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए आपात सुरक्षा अपडेट जारी किए हैं। इन हमलों में कुछ चुनिंदा यूजर्स को निशाना बनाया गया था।
कंपनियों के अनुसार, इन कमजोरियों का दुरुपयोग कर हमलावर डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच बना सकते थे। अपडेट जारी कर इन खामियों को तुरंत बंद कर दिया गया है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस तुरंत अपडेट करें। यह घटनाक्रम एक बार फिर दिखाता है कि डिजिटल सुरक्षा के लिए समय पर अपडेट कितने जरूरी हैं। - UNA
















