"आज के बाजार के लिए प्रमुख वैश्विक संकेत: एफआईआई की खरीदारी जारी, डीआईआई की बिकवाली"17 Apr 25

"आज के बाजार के लिए प्रमुख वैश्विक संकेत: एफआईआई की खरीदारी जारी, डीआईआई की बिकवाली"

17 अप्रैल 2025 (UNA) :17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। GIFT Nifty आज सुबह करीब 23,332.50 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी की कमजोर ओपनिंग की ओर इशारा कर रहा है। वैश्विक संकेतों और मिलेजुले ट्रेंड के बीच निवेशकों का मूड फिलहाल थोड़ा सतर्क नजर आ रहा है।

हालांकि, बीते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआत में बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में तेज उछाल आया। इस तेजी की एक बड़ी वजह चीन और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार वार्ता को लेकर आई पॉजिटिव खबरें रहीं। इससे निवेशकों को राहत मिली और बाजार में खरीदारी देखने को मिली।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 309.40 अंकों की तेजी के साथ 77,044.29 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 108.65 अंक चढ़कर 23,437.20 पर पहुंच गया। BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1% की मजबूती देखी गई।

अगर सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो मीडिया, सरकारी बैंक (PSU Banks), और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-2% तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं ऑटो, IT और फार्मा शेयरों में बिकवाली हावी रही। खास बात यह रही कि मिडकैप कैटेगरी में PSU बैंकों ने दमदार प्रदर्शन किया और तेजी को सपोर्ट किया।

अब देखना होगा कि आज की कमजोर शुरुआत के बाद बाजार किस दिशा में जाता है। निवेशकों की नजर अब GIFT Nifty और ग्लोबल मार्केट्स की चाल पर बनी रहेगी। - UNA

Related news

नई ट्रिगर्स की कमी के बावजूद बिटकॉइन में मजबूती दर्ज12 Dec 25

नई ट्रिगर्स की कमी के बावजूद बिटकॉइन में मजबूती दर्ज

बिटकॉइन ने बाजार में नई सकारात्मक खबरों के अभाव के बावजूद 2.37% की बढ़त दर्ज की है। क्रिप्टो बाजार की अस्थिरता के बीच यह तेजी निवेशकों में विश्वास को फिर मजबूत करती दिखी। विशेषज्ञ इसे तकनीकी खरीदारी का नतीजा मान रहे हैं।