अमेरिका (UNA) : अमेरिकी प्रशासन द्वारा इमिग्रेशन स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाए जाने के बाद कई H-1B और H-4 वीज़ा धारकों को एहतियाती चेतावनी ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन ईमेल्स में वीज़ा की शर्तों, दस्तावेज़ों और पृष्ठभूमि सत्यापन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रक्रिया “प्रूडेंशियल रिवोकेशन” के तहत आती है, जिसमें संभावित जोखिम के आधार पर वीज़ा स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाती है। इससे विशेष रूप से भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों में चिंता बढ़ी है।
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ईमेल मिलने का मतलब स्वतः वीज़ा रद्द होना नहीं है। फिर भी, प्रभावित लोगों को यात्रा और दस्तावेज़ संबंधी फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जा रही है। - UNA
















