नई दिल्ली (UNA) : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुद को ‘IndiGo ऑटो रिक्शा’ चलाते हुए दिखाता है। वीडियो में वह मज़ाकिया अंदाज़ में कहता है “दिल्ली से भोपाल ले चलो,” जिसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। हाल ही में इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की चर्चाओं के बीच पोस्ट किए गए इस वीडियो ने नेटिज़न्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया।
वीडियो में दिख रहा ऑटो नीले-सफेद रंगों में पेंट किया हुआ है, बिल्कुल इंडिगो एयरलाइन की ब्रांडिंग की तरह, जिसे देखकर लोग इसे ‘IndiGo ऑटो’ कहने लगे। कई यूजर्स ने इसे मौजूदा एविएशन अव्यवस्था पर हल्के फुल्के व्यंग्य की तरह भी जोड़ा, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ मनोरंजन का मजेदार प्रयास बताया।
युवक की यह क्रिएटिविटी न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे लोग रोजमर्रा के मुद्दों को हास्य के जरिए व्यक्त करने का तरीका ढूंढ लेते हैं। यह वीडियो लगातार साझा किया जा रहा है और अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज़ बटोर चुका है। - UNA
















