बेंगलुरु (UNA) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह एक पुराना इंटरव्यू है जो उनकी शादी से जुड़े विवाद के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इंटरव्यू में मंधाना ने बताया था कि वे असफलता, आलोचनाओं और दबाव से कैसे निपटती हैं।
उन्होंने कहा था कि setbacks खेल का हिस्सा होते हैं और हर मुश्किल उन्हें और मजबूत बनाती है। फैंस इस इंटरव्यू को उनके मौजूदा परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे काफी शेयर कर रहे हैं।
विवाद जारी रहने के बावजूद फैंस और साथी खिलाड़ी मंधाना के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। - UNA
















