फोन गैलरी में अपने आप सेव हो रही WhatsApp तस्वीरें रोकने का आसान तरीका14 Dec 25

फोन गैलरी में अपने आप सेव हो रही WhatsApp तस्वीरें रोकने का आसान तरीका

मुंबई, (UNA) : WhatsApp इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स इस समस्या से परेशान रहते हैं कि हर फोटो और वीडियो अपने आप फोन की गैलरी में सेव हो जाता है। हालांकि, ऐप की सेटिंग्स में कुछ आसान बदलाव कर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

यूजर्स WhatsApp की स्टोरेज और डेटा सेटिंग्स में जाकर मीडिया विजिबिलिटी विकल्प को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग चैट्स के लिए भी ऑटो डाउनलोड को नियंत्रित किया जा सकता है।

तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, यह न केवल फोन स्टोरेज बचाने में मदद करता है, बल्कि गैलरी को अव्यवस्थित होने से भी रोकता है। सही सेटिंग्स अपनाकर यूजर्स बेहतर प्राइवेसी और स्टोरेज मैनेजमेंट सुनिश्चित कर सकते हैं। - UNA