नई दिल्ली (UNA) : टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गिल की वर्तमान फॉर्म और बल्लेबाजी क्रम को टीम मैनेजमेंट जल्द तय नहीं करता, तो यह “कैच-22 जैसी स्थिति” बन सकती है, खासकर टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने टीम से स्थिरता और स्पष्ट रोल असाइनमेंट पर ध्यान देने की बात कही। – UNA
















