नई दिल्ली (UNA) : रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा के एक बयान ने क्रिकेट जगत में नई हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि कई क्रिकेटर्स विदेश दौरों के दौरान “गलत गतिविधियों” में शामिल होते हैं, जिसे लेकर सख्त नियंत्रण की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है, वहीं कई लोग इसे भारतीय टीम की इमेज को प्रभावित करने वाला मान रहे हैं। मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और बोर्ड के स्तर पर भी इस पर नजर रखी जा रही है। - UNA
















