सूरत, गुजरात (UNA) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बन रहे सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया और परियोजना की मौजूदा प्रगति का विस्तृत आकलन किया। अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन के डिजाइन, संरचना, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा उपायों से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी, जिसमें तेज़ी से चल रहा सिविल वर्क और ट्रैक सिस्टम इंटीग्रेशन शामिल है। प्रधानमंत्री ने स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायज़ा लेते हुए समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना न केवल परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। उनके दौरे के बाद स्टेशन पर निर्माण कार्य और तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। - UNA
17 Nov 25प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में निर्माणाधीन सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया
Related news
15 Dec 25दिल्ली अलर्ट मोड में, प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
रेड फोर्ट विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस की समीक्षा में राजधानी के 175 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा में गंभीर खामियां सामने आई हैं।














