मुंबई (UNA) : IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 1390 पंजीकृत खिलाड़ियों में से केवल 350 को चयनित किया गया है। इनमें 40 खिलाड़ी ₹2 करोड़ की उच्चतम बेस प्राइस श्रेणी में बनाए रखे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि छांटी गई सूची टीमों को बेहतर रणनीतिक योजना बनाने में मदद करेगी और ऑक्शन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाएगी।
सूची में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई उभरते भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। फ्रेंचाइजियों ने अब अपनी बोली रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और आगामी ऑक्शन में कई बड़े मुकाबले देखने की उम्मीद है।
फैंस सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा टीमों की संभावित खरीद को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं। - UNA
















