प्राडा अब भारत में करेगा ‘कोल्हापुरी’ शैली के 2,000 लग्ज़री सैंडल का उत्पादन11 Dec 25

प्राडा अब भारत में करेगा ‘कोल्हापुरी’ शैली के 2,000 लग्ज़री सैंडल का उत्पादन

मुंबई  (UNA) : इटैलियन फैशन हाउस प्राडा ने भारत में ‘मेड इन इंडिया’ कोल्हापुरी शैली के लक्ज़री सैंडल तैयार करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राडा ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के स्थानीय कारीगर संगठनों के साथ साझेदारी कर 2,000 जोड़ों की लिमिटेड-एडिशन सैंडल बनवाने का निर्णय लिया है।

यह पहल तब आई है जब पिछले कुछ महीनों में प्राडा के कोल्हापुरी शैली जैसा दिखने वाला फुटवियर फैशन शो में दिखाने के बाद आलोचना सामने आई थी। कंपनी ने अब भारत के पारंपरिक कला कौशल को शामिल करते हुए इन सैंडलों को विश्व भर में पेश करने का निर्णय लिया है।

नई संग्रह को 2026 के फरवरी में 40 से अधिक स्टोर्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की योजना है। प्राडा के अधिकारियों ने कहा है कि स्थानीय कला और इटैलियन तकनीक के संयोजन से बने ये सैंडल पारंपरिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेंगे और कारीगरों की आय में भी वृद्धि करेंगे। - UNA

 - UNA

Related news

Karnataka Governor Declines to Address Legislature, Seeks Changes to Speech21 Jan 26

Karnataka Governor Declines to Address Legislature, Seeks Changes to Speech

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot has refused to address the state’s joint legislative session on January 22, asking that parts of the government’s proposed speech be deleted before he agrees to deliver it.