मुंबई (UNA) : क्रिकेट प्रसारण अधिकारों को लेकर चल रही अटकलों के बीच जियोस्टार ने आईसीसी के साथ अपने समझौते पर स्पष्ट रुख अपनाया है। कंपनी ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ किए गए अनुबंध को पूरी तरह सम्मानपूर्वक निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल के दिनों में प्रसारण ढांचे और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज़ हुई थीं, जिसके बाद यह बयान सामने आया है। जियोस्टार ने दोहराया कि वैश्विक क्रिकेट के प्रसार और दर्शकों तक उच्च गुणवत्ता की कवरेज पहुंचाना उसकी प्राथमिकता बनी रहेगी।
मीडिया और उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्पष्टीकरण क्रिकेट जगत में स्थिरता का संकेत देता है और प्रसारण साझेदारियों को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाता है। - UNA
















