नई दिल्ली, (UNA) : इंडिगो एयरलाइन ने हालिया उड़ान संकट को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि स्थिति उत्पन्न होते ही उनकी टास्क फोर्स डे-1 से सक्रिय है और लगातार संचालन सुचारू करने पर काम कर रही है। एयरलाइन के अनुसार, तकनीकी चुनौतियों और परिचालन बाधाओं के चलते कई उड़ानों में देरी और रद्दीकरण हुए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
इंडिगो ने कहा कि सभी प्रभावित यात्रियों को प्राथमिकता के साथ सहायता प्रदान की जा रही है। एयरलाइन ने अपनी टीमों को हवाई अड्डों पर तैनात किया है, ताकि यात्रियों की बुकिंग, री-शेड्यूलिंग और आवास संबंधित आवश्यकताओं में तुरंत मदद मिल सके। एयरलाइन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें और संसाधन लगाए जाएँ, जिससे स्थिति जल्द सामान्य हो सके।
कंपनी ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि सभी परिचालन जल्द ही सामान्य स्थिति में लौट आएंगे और फँसे हुए यात्रियों को शीघ्र राहत दी जाएगी। - UNA
















