मुंबई ( UNA ) : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पपराज़ी पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड की निजी पलों की तस्वीरें लेना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने इस हरकत को “चीप सेंसेशनलिज़्म” करार देते हुए कहा कि पर्सनल स्पेस को समझना बेहद जरूरी है।
हार्दिक का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई फैन्स ने उनकी बात का समर्थन किया, तो वहीं कुछ यूज़र्स ने सेलिब्रिटी कल्चर और मीडिया की सीमाओं पर सवाल उठाए।
मशहूर हस्तियों की निजी जिंदगी को लेकर बढ़ती दखलंदाजी पर यह घटना एक बार फिर नई चर्चा का कारण बनी है। - UNA
















