बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव: क्या तेजस्वी यादव अब करेंगे बाज़ी पलट?14 Nov 25

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव: क्या तेजस्वी यादव अब करेंगे बाज़ी पलट?

पटना (UNA) : आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आने वाला है, जिसमें कुल 243 सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से राज्य-भर में विभिन्न केंद्रों पर शुरू होगी। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को संपन्न हुए थे और इस बार लगभग 67.13 % मतदान दर्ज हुआ है, जो कि अपने तरह का रिकॉर्ड है।इस चुनाव में मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधन मैदान में हैं: एनडीए (जिसमें मुख्य रूप से भाजपा-जद यू शामिल हैं) और राजद-नेतृत्व वाला महागठबंधन (INDIA ब्लॉक)। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव इस गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे हैं, जबकि नीतीश कुमार एनडीए की प्रमुख समझे जा रहे हैं। आज के परिणाम इस बात का संकेत देंगे कि क्या राजद-यादव नेतृत्व वाले गठबंधन बाज़ी पलट पाएंगे या एनडीए फिर सरकार बनाने में सफल रहेगा।राजनीतिक दलों के अलावा प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने हेतु 38 जिलों में 46 मतगणना केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की है।आज की मतगणना के बाद शाम तक बड़े पैमाने पर रुझान सामने आ सकते हैं। इस चुनाव के नतीजे सिर्फ सीटों का आंकड़ा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक दिशा, युवा-मतदाता व बदलाव-लहर दोनों का परीक्षण होंगे। - UNA

Related news

आरएसएस के विस्तार में देवरस की भूमिका क्यों मानी जाती है ऐतिहासिक?06 Dec 25

आरएसएस के विस्तार में देवरस की भूमिका क्यों मानी जाती है ऐतिहासिक?

बालासाहेब देवरस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के उस नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने संगठन के विस्तार, सामाजिक पहुंच और वैचारिक मजबूती को नई दिशा दी। उनकी नीतियों ने संघ की 100 वर्षीय यात्रा की नींव को और मजबूत बनाया।