रायसेन, मध्य प्रदेश (UNA) : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में छह साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग NH-45 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस बल तैनात किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को घंटों तक बंद रखा, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ।
इस घटना के बाद राज्य सरकार ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को तुरंत हटा दिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्रशासन ने समुदाय से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है। - UNA















