जयपुर, राजस्थान (UNA) : IPL 2026 की तैयारियों को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है। फ्रेंचाइज़ी ने कुल 13 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है, जिनमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जॉफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा जैसे अहम नाम शामिल हैं।
टीम ने इस सीज़न के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेड भी किए हैं, जिनमें रविंद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवन फेरेरा को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। इन खिलाड़ियों के आने से टीम की बैलेंस और रणनीतिक विकल्पों में मजबूती आई है।
दूसरी ओर, फ्रेंचाइज़ी ने संजू सैमसन को ट्रेड के ज़रिए बाहर किया, जबकि नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, माहीश थीक्शाना, फज़ल फारूकी, आकाश माधवाल, कुमार कार्तिकेया और कुनाल सिंह राठौड़े जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है।
रॉयल्स के पास अब IPL 2026 ऑक्शन के लिए लगभग ₹16.05 करोड़ की शेष बोली राशि है, जिसके आधार पर फ्रेंचाइज़ी अपने स्क्वाड में ज़रूरी सुधार कर सकती है। - UNA
















