‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम रूपल त्यागी की नोमिश भारद्वाज से सगाई, 5 दिसंबर को होगी शादी16 Nov 25

‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम रूपल त्यागी की नोमिश भारद्वाज से सगाई, 5 दिसंबर को होगी शादी

मुंबई, भारत (UNA) : टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री रूपल त्यागी ने अभिनेता नोमिश भारद्वाज के साथ सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस खास रस्म के बाद कपल 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। रूपल और नोमिश काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। फैंस इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि मनोरंजन जगत में भी उनकी शादी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। - UNA

Related news

ऐश्वर्या राय ने शेयर किया अपना फोकस, कहा: “आराध्या और अभिषेक के साथ समय बिताना है महत्वपूर्ण”06 Dec 25

ऐश्वर्या राय ने शेयर किया अपना फोकस, कहा: “आराध्या और अभिषेक के साथ समय बिताना है महत्वपूर्ण”

बॉलीवुड की दिग्गज ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलासा किया कि वह फिलहाल फिल्में साइन करने को लेकर कभी असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उनका कहना है कि उनका पूरा ध्यान बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ समय बिताने पर है।